सिनेमा हो या टेलीविजन इन दिनों क्षेत्रीय भाषा की मांग काफी बढ़ती जा रही है। रियलिटी शो बिग बॉस मराठी की लोकप्रियता इस बात को साबित करती है कि लोग अपनी भाषा में कार्यक्रम देखना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि बिग बॉस मराठी अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मराठी रियलिटी शो में से एक है। इसके बीते सीजन में मिली सफलता के बाद अब दर्शकों को एक और सीजन की उम्मीद है। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट ने इसके जरिए अपार प्रसिद्धि हासिल की है। आइए जानते हैं बीबी सीजन टॉप कंटेस्टेंट अब क्या कर रहे हैं।
मेघा ढाड़े
बिग बॉस हिंदी की प्रतिभागी रह चुकीं मेघा ढाड़े बिग बॉस मराठी के सीजन 1 की विजेता भी रह चुकी हैं। मेघा हाल ही में अभिनेता विजय पवार, गौरव राजे अभिनीत 'प्लीज चेंज द सॉन्ग' नामक एक लघु फिल्म में नजर आईं थीं। बिग बॉस मराठी के आने के बाद मेघा मराठी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली, फॉलो की जाने वाली और सबसे व्यस्त हस्तियों में से एक बन गई हैं।