फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट ने कपड़े धोते हुए निकाला कोरोना पर गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 07 Apr 2020 03:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस सना खान - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सारे सेलिब्रिटीज घर के सभी कामों को कर रहे हैं। इसी के साथ साथ ये लोग अपने फैन्स को भी वीडियो और फोटोज अपलोड कर एंटरटेन कर रहे हैं। कोई साफ-सफाई कर रहा है तो कोई खाना बना रहा है। इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी हैं जिन्होंने घर का काम करते करते कोरोना पर गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
sana khan
ये अभिनेत्री हैं बिग बॉस फेम सना खान। सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सना कपड़े धो रही हैं। कपड़े धोते-धोते सना को कोरोना पर गुस्सा आ रहा है। वीडियो में सना बेड शीट्स धो रही हैं। सना के बेडशीट्स धोने का तरीका काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस सना खान - फोटो : Social Media
इस वीडियो को सना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें वो बाल्टी में पैर से दबा-दबाकर बड़े ही गुस्से में कपड़े दो रही हैं। इसी बीच सना रो भी देती हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सना ने लिखा है, 'गो कोरोना गो। सारा गुस्सा यहां निकाला। इस स्लोगन के साथ मैंने शीट में लगी सारी गंदगी निकाल दी। बता दूं मेरे घर दो वॉशिंग मशीन हैं।'
 

4 of 5
sana khan
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही साथ सना के इस गुस्सा निकालने के तरीके की भी खूब तारीफ की जा रही है। सना के फैन्स के साथ उनके इंडस्ट्री वाले दोस्त भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिर्फ सना ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां घर के काम करते हुए दिखाई दै रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : Social Media
बता दें कि सना खान हाल ही में खूब चर्चाओं में आई थीं। सना का हील में अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ है। जिसकी जानकारी सना में सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। सना खान कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस को डेट कर रही थीं। ब्रेकअप के बाद सना ने ये बात बताते हुए मेल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें