फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में रणवीर सिंह ने क्यों जताई पत्नी दीपिका से नाराजगी, जानिए क्या है पूरा माजरा

Tue, 07 Apr 2020 03:13 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म जगत की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी  के चलते खूब चर्चा में रहती हैं। लॉक डाउन के दौरान फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से वह पति रणवीर सिंह के साथ घर में ही हैं। इस दौरान वह लगातार वीडियो और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। घर में समय का सदुपयोग करने के लिए वह साफ सफाई जैसे काम भी कर रही हैं। इस दौरान उन्हें थोड़ी चोट भी आ गई। लेकिन जिद्दी मिजाज की दीपिका पति के कहने के बावजूद काम खत्म करने पर आमादा रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में खुद दीपिका ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा,'कुछ दिनों पूर्व जब मैं अपनी अलमारी साफ कर रही थी तब मेरी पीठ में मोच आ गई। इसके बाद मैं बोर होने लगी। तब रणवीर ने नीचे जिम जाने से पहले मुझसे कहा कि तुम यहां से कहीं नहीं हिल रही हो तुमने अपनी पीठ पर मोच लगा ली है। लेकिन तभी वह 20 मिनट में ही अचानक आ गए। इस दौरान मैं अपने बेड पर नहीं थी अपना सेल्फ साफ कर रही थी। यह देखकर रणवीर और भी गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा, 'क्या तुम ये हमेशा फट फट करना बंद नहीं कर सकती हो। क्या तुम एक जगह ही नहीं बैठ सकती हो। तुमने अपनी पीठ चोटिल कर ली है।'
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका की आने वाली फिल्म की बात करतें तो जल्द ही वह शकुन बत्रा की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी लोग और उनके रिश्तों के बारे में हैं। यह एक ऐसा पक्ष है जो उनके दिल के करीब है। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं फिल्म के निर्देशक के बारे में दीपिका ने कहा कि फिल्मों की पसंद से लेकर दोनों की पसंद में काफी समानता है। वह अपने आस पास के लोगों से काफी अच्छे रिश्ते बना लेते हैं। अगर स्थिति सामान्य होती तो दीपिका इन दिनों फिल्म की पूरी टीम के साथ श्रीलंका में शूटिंग कर रही होतीं। जैसे ही परिस्थितियां सामान्य होंगी वह तुरंत ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : Social Media
फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि दीपिका आखिरी बार फिल्म छपाक में नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें