फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल PM के साथ खिंची सेल्फी पर भड़क उठे ये एक्टर, खुलेआम बिग बी को कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Azaz Khan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हाल ही में एक सेल्फी काफी वायरल हुई। इस सेल्फी में वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पोज देते हुए दिखे। जहां एक ओर इस सेल्फी ने सोशल मीडिया पर खूब लाइम लाइट मिली तो वहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने इस पर ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan
एजाज खान ने ट्विटर पर इस सेल्फी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि पलभर में ही #StandwithAzazKhan ट्रेंड होने लगा। एजाज ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'सीनियर बच्चन इस शख्स ने कई मासूम बच्चों और लोगों को मारा है। आज आपने और जो लोग इस सेल्फी में मौजूद हैं उन्होंने अपनी मेरी नजरों में इज्जत खो दी।' 
 


 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ नेतन्याहू - फोटो : SOCIAL MEDIA
एजाज के इस ट्वीट के बाद ही मानो कमेंट की बाढ़ सी आ गई। कई लोगों ने ट्वीट करते हुए एजाज से सहमित जताई और बॉलीवुड एक्टर्स को जमकर लताड़ा। आपको बता दें, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत में 6 दिन के दौरे पर आए थे। इसी बीच नेतन्याहू ने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' के नाम से एक प्रोग्राम में पहुंचे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
इस फंक्‍शन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय से लेकर रणधीर कपूर और कई बड़े फिल्ममेकर्स ने भी शिरकत की। नेतन्याहू जहां अमिताभ बच्चन को देखकर स्तब्‍ध रह गए वहीं उन्होंने कहा कि वो इजराइल में बॉलीवुड देखना चाहते हैं। उन्हें बॉलीवुड से प्यार है। सभी कलाकारों ने नेतन्याहू के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें