फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले फिर बढ़ीं 'पद्मावत' की मुश्किलें, और तल्ख हुए करणी सेना के तेवर

Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म को देशभर में रिलीज करने का आदेश दिया हो लेकिन 'पद्मावत' फिल्म की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के विरोध को रोकने के लिए भंसाली ने करणी सेना को पत्र लिखा था लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 4
पद्मावत फिल्म
Bollywoodlife के मुताबिक करणी सेना ने फिल्म के रिलीज के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि भंसाली ने करणी सेना को एक पत्र लिखा था और उनसे गुजारिश की थी पहले फिल्म देख लें उसके बाद कोई राय बनाएं। करणी सेना ने फिल्ममेकर भंसाली का आग्रह अस्वीकार करते हुए कहा 'वह फिल्म नहीं देखेंगे बल्कि उसकी होली जलाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
PADMAAVAT
आपको बता दें कुछ राज्यों ने फिल्म के विरोध के चलते इसकी रिलीज करने पर बैन लगा दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें बैन हटाना पड़ा था। हालांकि आज गुजरात में विरोध की हिंसा इतनी बढ़ गई कि टिकट काउंटर तक को आग के हवाले कर दिया। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों ने इस फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
padmaavat
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने 'पद्मावत' की रिलीज की वजह से 'पैडमैन' को 9 फरवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है। ऐसे में भंसाली के सामने फिल्म का जबरदस्त विरोध एक बड़ी मुसीबत है। निर्माता संजय लीला भंसाली और स्टूडियो वायकॉम18 की फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए है। 35 करोड़ रुपए प्रचार-प्रसार का बजट है। इस रकम को वापस पाना बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें