टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' आज यानी 1 अक्तूबर से ऑन एयर होने जा रहा है। चंद घंटों बाद सलमान खान का यह रियलिटी शो टेलीकास्ट हो जाएगा, जिस वजह से बीबी हाउस के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आ गई है, जिससे खुलासा हुआ है कि हर बार की तरह शो के सीजन 16 में भी टीवी की मशहूर बहुओं के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आइए जातने हैं कि 'बिग बॉस' के सीजन 16 में कौन सी टीवी बहू धमाल मचा सकती है।