फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: कपिल शर्मा शो के बाद कृष्णा अभिषेक ने थामा बिग बॉस का हाथ, कंटेस्टेंट नहीं इस रोल में आएंगे नजर

Sat, 01 Oct 2022 01:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी का बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू होने वाला है। शो के इस सीजन में दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social media

टीवी का बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू होने वाला है। शो के इस सीजन में दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी इस शो का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक अंदाज में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस शो को साइन कर लिया है।

विज्ञापन

2 of 4
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social media
कृष्णा बिग बॉस 16 में एक खास सेक्शन की मेजबानी करते नजर आएंगे। बता दें कि द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद यह कृष्णा का पहला टेलीविजन प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा इस शो में बिग बज नामक सेग्मेंट की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस सेग्मेंट में कृष्णा कथित तौर पर शो से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती- मजाक, खेल खेलते और ढेर सारी बातचीत करते दिखेंगे। कुल मिलाकर यह नया सेग्मेंट काफी मसालेदार और धमाकेदार होने वाला है।

Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर
विज्ञापन

3 of 4
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social media

शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा, "मैं बिग बज की मेजबानी करने के लिए रोमांचित हूं, जहां मुझे एलिमिनेट हुए प्रतियोगियों की क्लास लेने और दर्शकों के साथ घर के अंदर की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। घर के अंदर बिग बॉस उनकी क्लास लेंगे और घर के बाहर मैं।” उन्होंने आगे कहा कि “इस शो के नए प्रारूप के साथ, मैं इसे दूसरे स्तर पर ले जाऊंगा। मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि प्रतियोगी शो का हिस्सा बनकर शो में और ज्यादा मसाला और तड़का डालें।"

Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर

विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बॉस के इस नए सेग्मेंट को 9 अक्टूबर से हर रविवार वूट पर प्रसारित किया जाएगा। शो आज से शुरू होने वाला है। वहीं, इस सीजन बिग बॉस में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें तो तजाकिस्तान के एक गायक और कलाकार अब्दु रॉजिक, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विज जैसे कलाकार बिग बॉस के घर में कैद होंगे। शो के इस सीजन की थीम सर्कस रखी गई है और पूरा घर उसी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। 

Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें