फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: बिग बॉस के घर में रश्मिका की एंट्री? सलमान खान के साथ जमकर करेंगी हंसी-ठिठोली

Sat, 08 Oct 2022 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गुडबाय' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में रश्मिका जोर-शोर से जुटी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रश्मिका मंदाना पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में भी पहुंची हैं। यहां सलमान खान एक्ट्रेस से कई दिलचस्प सवाल करते नजर आए हैं। रश्मिका के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी सलमान खान के शो में पहुंची। यह एपिसोड काफी खास होने वाला है। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस सल्लू भाई के साथ खूब हंसी-ठिठोली करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान दोनों एक्ट्रेस से कहते नजर आए हैं, 'मैं आपके साथ एक खेल खेलना चाहता हूं। लिप रीड करके बताना मैं क्या बोल रहा हूं।' इसके बाद सलमान खान, रश्मिका से कहते हैं, 'लुंगी लपेटे पिया'। लेकिन, रश्मिका इसका गलत जवाब देती नजर आई हैं। पहले वह कहती हैं, 'पिया'? वहीं नीना गुप्ता से सलमान खान पूछते हैं, 'मां का लाडला।' लेकिन, नीना गुप्ता भी आधा वाक्य ही बता पाती हैं और कहती हैं, 'मां का लाल।' इस पर सलमान कहते हैं, 'लाल तो आपकी साड़ी है।'
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस में पहुंची रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में देखा जा सकता है कि फिर यही गेम रश्मिका भी सलमान खान के साथ खेलती हैं। वह सलमान से कहती हैं, 'प्यार की पुंगी'। सलमान खान भी लिप रीड करने में गलती करते हैं और कहते हैं, 'प्यार की बूटी।' इस पर तीनों हंसते-हंसते लोट-पोट होते नजर आए। बता दें कि रश्मिका व्हाइट कलर के आउटफिट में शो में हिस्सा लेने पहुंची। वहीं नीना गुप्ता लाल रंग की साड़ी में काफी शानदार लग रही हैं। आपको बता दें कि यह एपिसोड 8 अक्तूबर 2022 यानी आज रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह प्रोमो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'सलमान खान खेलेंगे रश्मिका और नीना गुप्ता जी के साथ लिप सिंक का मजेदार खेल। इन मस्तीभरे मूमेंट्स को आज दिखाएंगे विदआउट फेल।' फिल्म 'गुडबाय' की बात करें तो इसके जरिए रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर और पवियल गुलाटी भी अहम भूमिका हैं। फिल्म में रश्मिका ने अमिताभ की बेटी का रोल प्ले किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें