फिल्म बेगुनाह की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉरर फिल्म 'बेगुनाह' में मुख्य किरदार अभिनेता रितेश पांडे निभा रहे हैं। भोजपुरी के मौजूदा दौर के सितारों दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के ही नक्शेकदम चलने की कोशिश कर रहे रितेश ने तीनों की शान में इस मौके पर खूब कसीदे भी पढ़े। वह कहते हैं, ‘भोजपुरी के ये तीनों स्टार एक से बढ़कर एक हैं। तीनों की तुलना नहीं हो सकती है। पवन सिंह जहां अच्छा एक्शन करते हैं तो, वहीं खेसारी लाल यादव कॉमेडी अच्छी करते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्में पारिवारिक दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।’