मेकर्स बिग बॉस 15 को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाना चाहते हैं, ऐसे में शो में रोजाना कई टर्न और ट्विस्ट लाए जा रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं। बिग बॉस के इस हफ्ते में दुश्मन ही नहीं बल्कि दोस्त भी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी झलक नॉमिनेशन की प्रक्रिया में देखने को मिली। इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया में तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली, विशाल कोटियन और करण कुंद्रा ने मिलकर मायशा को नॉमिनेट किया। इस दौरान जय को छोड़कर तीनों लोग मायशा के नाम पर सहमत थे। वहीं, अब तेजस्वी ने मायशा को उन्हें नॉमिनेट करने की वजह बताई है।
मायशा ने किया सवाल
दरअसल, घर में कैप्टेंसी टास्क के बाद देर रात मायशा अय्यर और तेजस्वी प्रकाश गार्डन एरिया में बात करती नजर आईं। इस दौरान मायशा तेजस्वी को कहती हैं कि, तू अपना प्वाइंट बता, क्योंकि मैं काफी सारी कहानी सुन चुकी हूं। इसके आगे मायशा पूछती हैं कि, क्या तुझे लगता है कि, मेरा गेम सबसे वीक है?