फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान की पोल खुलते ही आई रश्मि की मां की प्रतिक्रिया, भाई ने पहले ही किया था आगाह

Sun, 08 Dec 2019 04:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Salman Khan - फोटो : voot
बिग बॉस 13 में इस वीकेंड के वार में एक अलग ही तमाशा देखने को मिला। सलमान खान ने नेशनल टेलीविजन पर अरहान खान का सारा झूठ बता दिया। सलमान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है । रश्मि ये बात सुनकर हिल जाती हैं और वहीं फूट-फूटकर रोने लगती हैं । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान घर के अंदर जाते हैं और रश्मि को समझाते हैं । वो रश्मि को गले लगाते भी दिखाई दिए । अब रश्मि की मां और भाई की प्रतिक्रिया भी आ गई है। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मि देसाई की मां और भाई अरहान खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे । 

 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
दोनों ने रश्मि को अरहान से दूर रहने के लिए कहा था। रश्मि के भाई गौरव, अरहान को दोस्त के दौर पर जानते थे । गौरव ने भी रश्मि से कहा था कि वो अरहान के साथ ज्यादा नजदीकियां ना बढ़ाएं । रश्मि की मां इस रिश्ते को लेकर चिंतित थीं । ये सब होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रश्मि के सपोर्ट में आ गए। 
 

4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot
साथ ही अरहान का विरोध करने लगे । सोशल मीडिया पर लोग रश्मि से हिम्मत ना हारने के लिए कह रहे हैं । #StayStrongRashami भी टि्वटर पर ट्रेंड होने लगा है । लोग अरहान की पोल खुलने से काफी खुश नजर आ रहे हैं । 
खबर थी कि अरहान शो में ही रश्मि के साथ सगाई करेंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
इसी वजह से उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी । बता दें रश्मि ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था । उन्होंने घर चलाने के लिए 15 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था । कुछ साल पहले उनकी एक्टर नंदिश संधु के साथ शादी हुई । 3 साल में ही दोनों का तलाक हो गया ।

ईवेंट में चीखने लगे महेश भट्ट, पिता के ऐसा करने पर असहज हो गईं आलिया, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें