फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, इस वजह से मुश्किल में पड़ सकता है रिश्ता

Sun, 08 Dec 2019 03:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों दोनों ने मनाली अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग की थी । अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं । हालांकि दोनों ही इसे बार-बार नकारते हैं । हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है । 
विज्ञापन

2 of 5
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
दरअसल, इस शादी की भविष्यवाणी के बारे में विरल भयानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है । आलिया और रणबीर की शादी को लेकर ये भविष्यवाणी आचार्य विनोद कुमार ने की है । इस भविष्यवाणी में बताया गया है, 'आलिया और रणबीर की कुंडली के हिसाब से 2019 के अक्टूबर से लेकर 2020 तक दोनों की शादी की प्रबल संभावना है ।'
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
'शुक्र जो प्यार और रोमांस का ग्रह माना जाता है, वो इन दोनों की कुंडली में सकारात्मक स्थिति में है । हालांकि आलिया भट्ट की कुंडली में ऐसे संकेत भी हैं कि जो इस रिश्ते में कुछ गलतफमियां और कंफ्यूजन पैदा हो सकती है । जिसके चलते शादी में देरी भी हो सकती है' । 

4 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
इसके साथ ही बताया गया, 'अगर ये दोनों शादी करते हैं तो ये बंधन इन स्टार्स के करियर के लिए नई ऊचाइयां लेकर आएगा । इसके साथ ही इन दोनों को आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगा ।' बता दें कि कुछ समय पहले इन दोनों की शादी का नकली कार्ड वायरल हुआ था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। ये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा। शाहरुख का यह किरदार रणबीर कपूर के सफर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा ।

'3 इडियट्स' की ये अभिनेत्री जल्द कर सकती हैं शादी, 38 की उम्र में बनेंगी दुल्हन!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें