बिग बॉस के सीजन 13 के दूसरे पड़ाव को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं लेकिन घर में नए आए खिलाड़ी कहीं नजर नहीं आए। बिग बॉस का यह कॉन्सेप्ट भी फ्लॉप होता दिख रहा है। इस साल बिग बॉस ने खेल में काफी सारे बदलाव किए थे, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव था दो फिनाले करवाना। पिछले वीकेंड एक फिनाले हो चुका है और बिग बॉस के घर की नई कहानी लिखने के लिए शो के मेकर्स की तरफ से नए कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजा गया था।