फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये काम करने पर एकता कपूर को घर से बाहर निकाल देंगी मां शोभा कपूर, खुद किया खुलासा

Sat, 16 Nov 2019 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jitendra, Ekta with son Ravi - फोटो : instagram
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बेटे का नाम रवि कपूर है। सोशल मीडिया पर एकता अपने बेटे रवि की तस्वीरें साझा करती रहती हैं लेकिन किसी भी तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आता। ऐसे में हर कोई एकता के बेटे की एक झलक देखने के लिए बेचैन है। इसके साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर एकता ने बेटे के चेहरा छिपाकर क्यों रखा है?इस बात का खुलासा एकता कपूर के वीडियो पर चैट के बाद हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo
दरअसल, एकता कपूर ने 'बाल दिवस' के मौके पर बेटे रवि कपूर, पापा जितेन्द्र के साथ एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता ने लिखा था- 'रवि का पहला बाल दिवस।' एकता इस वीडियो में पापा से कह रही हैं कि 'छोटा रवि कपूर मेरे बाल खींच रहा है।' एकता के इस वीडियो में जितेन्द्र और एकता तो साफ नजर आ रही हैं लेकिन बेटे रवि का चेहरा दिख नहीं रहा है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने एक कमेंट किया जिसके बाद एकता ने बड़ा खुलासा कर दिया। नीना ने लिखा- 'दिखा दो ना चेहरा।'  जवाब में एकता कपूर ने लिखा- 'नीना गुप्ता मैम, मेरी मां मुझे घर से बाहर निकाल देगी।' नीना और एकता की इस चैट के बाद कई सितारे मजेदार कमेंट कर रहे हैं।  
 

4 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor with son Ravi - फोटो : instagram
कुछ दिन पहले एकता कपूर ने बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया था। एकता एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम के दौरान कहा था- 'करिश्मा कपूर के साथ मेरा एक शो आने वाला है। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे दूसरी मां ही एक मां पर प्रेशर बनाती हैं जब वो मां होती है। पिछले 6 महीने में मुझे इतनी सारी सलाह मिली कि मैं बता नहीं सकती।' करिश्मा कपूर का यह शो ऑनएयर हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shobha, Ravi and Ekta - फोटो : instagram
एकता ने आगे कहा था- 'एक दिन मैं अपने 7 महीने के बेटे से बातें कर रही थी। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ-साथ सीख रही हूं। दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। मैं भी नहीं हूं। अपने बेटे को सबसे पहले मैं बताऊंगी कि तुम्हारे पिता नहीं है। मैं उसे परियों की कहानियां नहीं सुनाउंगी और ना ही उसे किसी बात पर गोल-गोल घुमाऊंगी। मैं ना तो एक परफेक्ट मां हूं और ना ही मैं बनना चाहती हूं।'

यह भी पढ़ें- सालगिरह पर दीपिका ने पहने थे 'पुराने कपड़े', वजह जान फैंस ने दिया यूं रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें