बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे, सीजन 12 के घरवालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुई हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, शिल्पा का यह बयान इसकी पुष्टि कर रहा है। शिल्पा ने कहा है कि 'बिग बॉस के घर में इस बार आए हुए सभी कंटेस्टेंट वैसे तो अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन इन सभी में से बिहार से आए हुए दीपक ठाकुर ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं।'