फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के जीजा आयुष की फिल्म को टक्कर नहीं दे पाई 'सुई-धागा', 8वें दिन कलेक्शन रह गया मामूली

Sat, 06 Oct 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sui Dhaaga
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने 8 दिनों में 64 करोड़ का आंकड़ा पार लिया है। इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं पहली सलमान खान के जीजा की 'लवयात्री' और दूसरी आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन'। इसका असर फिल्म के बिजनेस पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
sui dhaaga
कलेक्शन की बात करें तो 'सुई धागा' ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 11.50 करोड़ बुधवार को 3.80 करोड़ और गुरुवार को 3.35 करोड़ और शनिवार को सबसे कम 1.75 करोड़ के साथ कुल  64 करोड़ 25 लाख का बिजनेस किया है।



 
विज्ञापन

3 of 5
Sui Dhaga
'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में कमाई को देखत हुए इसे हिट कहा जा सकता है। अगर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्में अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब होती हैं तो अनुष्का और वरुण की ये फिल्म 100 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इमेज से अलग हट कर ये फिल्म की है और उनके लुक और एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। 

4 of 5
Sui Dhaga
'सुई धागा' फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में ममता और मौजी का सफर दिखाया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में बनी चीजों को बढ़ावा देती है। फिल्म में अनुष्का का लुक इतना कंविंसिंग है कि सेट पर अक्सर लोग उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते थे। सुई धागा को दुनिया भर में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है, जिनमें से 2500 भारत में हैं। वरुण धवन की इस साल ये दूसरी रिलीज है। इससे पहले शूजित सरकार की 'अक्टूबर' में वरुण डेब्यूटेंट बनिता संधू के साथ आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sui dhaga - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद 80 से 85 करोड़ रूपये के बीच की जा रही है। फिल्म के बारे में बात करें तो 'सुई धागा' के डायरेक्टर शरत कटारिया 'दम लगाके हईशा' के बाद फिर से देसी कहानी लेकर लौटे हैं। जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। ममता और मौजी का सफर लोगों को पसंद तो आ रहा है लेकिन सवाल यह है कि क्या यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें