फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सृष्टि ने खोला निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज, बोलीं-पापा नहीं चाहते थे, एक्ट्रेस बनूं

Thu, 27 Sep 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सृष्टि
बिग बॉस के घर में जहां सभी घरवाले एक-दूसरे के साथ घुलते मिलते दिख रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंस सृष्टि अपनी ही धुन में गेम को खेल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ घरवालों को उनका स्वभाव कुछ खास समझ में नहीं आ रहा हैं। नेहा से गेम के बारे में बात करते हुए सृष्टि कहती हैं कि उनके पापा बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वो एक एक्ट्रेस बने। जब भी वो अपने पापा से फिल्म में काम करने के बारे में कहती थीं, तो वह बहुत गुस्सा करते थे। srishty rode
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस - फोटो : SELF
सृष्टि आगे नेहा से कहती हैं कि एक दिन उनके कॉलेज में एक लड़की आती हैं। वो उनसे कहती है कि एक फिल्म के लिए ऑडीशन चल रहे हैं। अगर मैं देना चाहती हूं तो दे सकती हूं। मैं तुरंत जाकर अपने दोस्तों को यह बात बताती हूं और ऑडीशन के लिए हां कर देती हूं। दूसरे दिन मेरे पास कॉल आती है कि मैं सिलेक्ट हो गयी हूं। पापा को जब मैं यह बताती हूं तो फिर से मेरे काम करने को लेकर मना कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सृष्टि
सृष्टि बताती हैं कि इसके बाद भी वह कई ऑडीशन दे चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें एड फिल्म में काम करने का मौका मिलता है। वह पापा को बहुत मनाती हैं और फाइनली वो हां कह दते हैं कि वह फिल्मों में काम कर सकती हैं। गौरतलब है किटीवी एक्टेस सृष्टि रोडे छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। सृष्टि इस समय बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा हैं। सृष्टि शो अपनी खूबसूरती और सेक्सी लुक के चलते लोगों का ध्यान अपने ऊपर खींच रही हैं।

4 of 5
सृष्टि
टास्क के बाद सभी जोड़ियां दीपिका की बुराई करती दिखीं और उनके बारे में अपशब्द भी कहे। घरवालों के लगातार ताना सुनने के बाद दीपिका अकेले में रोने लगीं। सृष्टि से दीपिका ने कहा बेवजह यह लोग मुझे टार्गेट कर रहे हैं। तभी सृष्टि कहती हैं कि पता है ना क्यों कर रहे हैं ऐसा। पहला तुम सेलिब्रिटी हो और दूसरा तुम्हें पता है। उन्हें पता है कि तुम मजबूत दावेदार हो इसलिए वह यह सब करेंगे। तभी नेहा आ जाती हैं और दोनों दीपिका को चुप कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 12
आपको बता दें, इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' से बेघर नहीं हुआ है। इस बार दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे के अलावा जोड़ियों में शिवाशीष-सौरभ, कृति-रोशमी, सबा-सोमी नॉमिनेट हुए थे। दीपिका और सृष्टि के सुरक्षित होने की बात तो सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के पहले दिन ही कह दी थी। जबकि बाकी जोड़ियों के किस्मत का फैसला 'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन होना था। हालांकि 'बिग बॉस' ने इस हफ्ते सभी को सुरक्षित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें