फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 6 भगत सिंह: किरदार में ढलकर जब परदे पर दी शहादत तो रो पड़ा हर दर्शक

Thu, 27 Sep 2018 05:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
28 सिंतबर 1907 का दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण दिनों में से एक हैं। इस दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ था। भगत सिंह देश के उन शहीद क्रांतिकारी में से एक हैं जिन्होंने पूरी जिंदगी अंग्रेजी हुकूमत के आजादी दिलाने में न्योछावर कर दी। देश की आजदी के लिए भगत सिंह के संघर्ष को बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। भगत सिंह को लेकर बॉलीवुड ने कई फिल्में और गाने बनाए, जिन्हें दर्शकों काफी पसंद किया। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते 
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म- शहीद-ए-आजम भगत सिंह
भारतीय क्रांतिकारी भगत सिंह पर पहली फिल्म साल 1945 में बनी थी। इस फिल्म में प्रेम आबेद, जयराज, स्मृति विश्वास और अशिता मजूमदार जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म- शहीद भगत सिंह 
स्वत्रंता सेनानी भगत सिंह पर बॉलीवुड में यह फिल्म साल 1963 में बनी। इस फिल्म में अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह की भूमिका अदा की है। फिल्म का निर्देशन केएन बंसल ने किया था।

4 of 8
फिल्म- शहीद
बॉलीवुड कलाकार मनोज कुमार अभिनीत फिल्म शहीद साल 1965 में आई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार भगत सिंह की भूमिका में थे। उस समय इस फिल्म ने काफी पुरस्कार हासिल किए। 
विज्ञापन

5 of 8
फिल्म- शहीद-ए-आजम 
लंबे समय बाद साल 2002 में शहिद भगत सिंह की फिर से फिल्म बनी। इस फिल्म में अभिनेता सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म- 23 मार्च 1931: शहीद
बॉबी देओल और सनी देओल ने भी शहीद भगत सिंह पर फिल्म की है। यह फिल्म साल 2002 में आई। इस फिल्म बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका की। 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म- द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
यह फिल्म भी साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका की। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म- रंग दे बसंती
भगत सिंह की जिंदगी के प्रेरित इस फिल्म को एक अलग अंदाज में परदे पर पेश किया गया था। आमिर खान की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें