फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Park: 'एनिमल पार्क' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म की शूटिंग?

Fri, 29 Mar 2024 08:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस पर कब काम शुरू करेंगे इसका खुलासा भी हो गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
संदीप वांगा रेड्डी, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के जरिए निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। वहीं, पहले पार्ट में इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' की घोषणा की गई, जिसे लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। हालांकि, कुछ दिनों से रिपोर्ट आ रही थी कि 'एनिमल पार्क' में देरी होगी, लेकिन अब आए इस पर नए अपडेट ने फैंस को वापस से उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : इंस्टाग्राम
ताजा चर्चा से पता चलता है कि सीक्वल की शूटिंग 2026 में शुरू होगी जब संदीप रेड्डी वांगा पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग पूरी कर लेंगे। संदीप फिलहाल 'स्पिरिट' की स्क्रिप्टिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्माण 2024 के अंत में शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'संदीप स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दरअसल, संदीप ने एनिमल पार्क की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्हें कहानी का मूल आर्क मिल गया है और एनिमल के कई प्रमुख किरदार एनिमल पार्क का भी हिस्सा होंगे। जहां रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अपनी-अपनी भूमिका निभाने के लिए वापस आएंगे, वहीं एनिमल पार्क में उपेंद्र लिमये का भी एक मजबूत ट्रैक है। सीक्वल से कई नए कलाकारों के भी नाम जुड़ेंगे।'
 

Prathinidhi 2 Teaser: नारा रोहित की फिल्म 'प्रतिनिधि 2' का टीजर जारी: एक्शन का दम दिखाते नजर आए अभिनेता

4 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल लाने के लिए हाथ मिलाया है। टी सीरीज के आधिकारिक पेज पर खबर साझा की गई, 'यह विश्वास पर बनी साझेदारी है, रचनात्मक स्वतंत्रता से प्रेरित है, और एक अटूट बंधन से मजबूत है।'

Vishwak Sen: विश्वक सेन की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, निर्माताओं ने मूवी के शीर्षक से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' एक शख्स और उसके पिता के टॉक्सिक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, फिल्म विजय (रणबीर द्वारा अभिनीत) को एक एंटी-हीरो के रूप में दिखाती है जो अपने पिता (अनिल कपूर द्वारा अभिनीत) की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अपने पिता के साथ उनके अस्वस्थ रिश्ते का असर उनकी पत्नी (रश्मिका मंदाना द्वारा अभिनीत) के साथ भी पड़ता है। बॉबी ने 'एनिमल' में एक विलेन की भूमिका निभाई जो रणबीर कपूर के किरदार को चुनौती देता है।

Sonu Sood: हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए सोनू सूद? क्रिकेटरों के आलोचकों की लगाई क्लास, पोस्ट वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें