फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी बड़े बजट की ये 5 फिल्में, एक तो साबित हुई 'कलंक'

Fri, 05 Jul 2019 08:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
thugs of hindostan, kalank - फोटो : social media
पूरा देश आज बजट का इंतजार कर रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी बजट से खासा उम्मीद लगाए बैठे हैं। वैसे फिल्मों की बात करें तो बड़े बजट की फिल्में होना हिट की गारंटी बिल्कुल नहीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जो बड़े बजट की होते हुए भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
thugs of hindostan - फोटो : file photo
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पिछले साल की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही। फिल्म का बजट 220 करोड़ था लेकिन मुनाफा कमाना तो दूर, फिल्म अपना लागत तक वसूल नहीं पाई। फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने पर आमिर खान ने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 6
kalank - फोटो : file photo
कलंक
करण जौहर के बैनर तले बनी कलंक का बजट करीब 150 करोड़ था। फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया और पहले ही हफ्ते यह ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई थी। फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे नाम थे। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही।

4 of 6
zero - फोटो : instagram
जीरो
साल 2018 की एक और बड़ी फ्लॉप थी जीरो। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म के बाद अभी तक शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। 200 करोड़ के लागत में बनी यह फिल्म बजट तक नहीं निकाल पाई।
विज्ञापन

5 of 6
drona - फोटो : social media
द्रोणा 
साल 2008 में रिलीज हुई यह फिल्म साल की बड़ी फ्लॉप साबित हुई। मल्टीस्टारर इस फिल्म में कई बड़े नाम थे। अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, जया बच्चन और केके मेनन मुख्य भूमिका में थे। करीब 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bombay velvet - फोटो : social media
बॉम्बे वेलवेट
अनुराग कश्यप और करण जौहर ने पहली बार साथ में मिलकर फिल्म बनाई- बॉम्बे वेलवेट। इसमें करण जौहर पहली बार एक्टिंग करते हुए भी दिखे। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। साल 2015 में रिलीज हुई बॉम्बे वेलवेट का बजट करीब 120 करोड़ था और ये महज 43 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें