फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, किताब से खुलासा

Sun, 08 Sep 2019 11:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक गायक भूपेन हजारिका का जन्मदिन 8 सितंबर को होता है। कई गानों को अपनी खूबसूरत आवाज देकर भूपेन ने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। हिंदी सिनेमा और संगीत के लिए में शानदार योगदान देने के लिए हाल ही में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। भूपेन हजारिका भले की अब इस हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी प्रेम कहानी हमेशा से सुर्खियों में रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kalpana lajmi - फोटो : file photo
भूपेन हजारिका और बॉलीवुड अभिनेत्री कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी हमेशा से मशहूर रही है। इस प्रेम कहानी का जिक्र कल्पना लाजमी ने अपनी किताब ‘भूपेन हजारिका : ऐज आई नो हिम (Bhupen Hazarika: As I Knew Him) ’ में भी किया है। उनकी किताब के अनुसार लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे। 
विज्ञापन

3 of 5
kalpana lajmi - फोटो : file photo
लाजमी ने किताब में लिखा, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी। हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं। 

4 of 5
भूपेन हजारिका - फोटो : file photo
उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। गौरतलब है कि लाजमी ने अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kalpana lajmi - फोटो : file photo
कल्पना लाजमी का बीते साल 64 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनकी प्रेम कहानी सामने आई थी । बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें