फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: भोली मुस्कान वाली भूमिका चावला अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस, तस्वीर देख हो जाएंगे दीवाने

Sat, 21 Aug 2021 09:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हीरोइनों की उम्र हीरो की तुलना में कम ही मानी जाती है। हालांकि कुछ हीरोइनें हैं जो शादी और बच्चों के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि इस फिल्मी दुनिया में बने रहना आसान नहीं हैं। कभी कभी कोई फिल्म चल भी गई तो जरूरी नहीं कि आगे करियर संवरा रहे। इसके एक दो नहीं बल्कि कई उदाहरण देखने को मिले जब कोई अभिनेता या अभिनेत्री कुछ फिल्मों तक ही नजर आए। इसमें अभिनेत्री भूमिका चावला का नाम भी शामिल है जो बॉलीवुड में लंबे समय तक अपना करियर नहीं बना पाईं।

अब बेहद ग्लैमरस हो चुकी हैं भूमिका

21 अगस्त 1978 को भूमिका का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।भूमिका के पिता आर्मी ऑफिसर हैं और मां टीचर। भूमिका का परिवार फिल्मी नहीं है लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा से अभिनय में थी। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मुंबई आ गईं। भूमिका जब बॉलीवुड में पहली बार आईं तो उनकी सादगी लोगों को अच्छी लगी थी लेकिन अब वो काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं  तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आई भूमिका पहले कई विज्ञापन में नजर आईं और फिर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'युवाकुडू' उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'खुशी' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। इस फिल्म के लिए भूमिका को फिल्म फेयर अवॉर्ड( तेलुगु) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
तेरे नाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद भूमिका चावला बॉलीवुड में फिल्म तेरे नाम से दर्शकों के सामने आईं। इस फिल्म में वो सलमान खान की हीरोइन बनी थीं। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट साबित हुई और फैंस भूमिका के दीवाने हो गए। दर्शकों की भूमिका की भोली भाली शक्ल और बड़ी-बड़ी आंखें काफी अच्छी लगी थीं। उन्हें लेकर सबको यकीन था कि वो आगे तक जाएंगी।

4 of 5
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
तेरे नाम के बाद भूमिका ने 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'रन', 'सिलसिले', 'फैमिली', 'गांधी' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से जबरदस्त सफलता पाने वाली भूमिका धीरे धीरे फिल्मों में फ्लॉप होने लगीं और बॉलीवुड से दूर जाने लगीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से साल 2007 में शादी कर ली। भरत के साथ भूमिका चार साल तक रिलेशनशिप में थीं। साल 2014 में उनका एक बेटा हुआ। भूमिका बॉलीवुड में खास करियर नहीं बना पाईं लेकिन वो तमिल और तेलुगु सिनेमा में सक्रिय हैं। साथ ही भूमिका पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश हो चुकी हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें