भूमि पेडनेकर,अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
भूमि पेडनेकर के मुताबिक, “मेरे लिए यह सब भूमिकाओं की तैयारी कराने का मामला था, लेकिन सबसे अजीब वक्त तब आया जब मैं ‘दम लगा के हईशा’ के लिए लड़कियों का ऑडिशन करा रही थी। साथ ही साथ मेरा भी ऑडिशन हो रहा था तो मुझे एक बार लगा कि मैं कहीं इन लड़कियों के साथ किसी भी तरह का पक्षपात तो नहीं कर रही हूं। मुझे याद है कि मैं यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के पास इस मसले को लेकर जाया करती थी। हमने इस किरदार के लिए 200-250 लड़कियों का ऑडिशन लिया था और मुझे भी यह किरदार इतना आसान नहीं लग रहा था।“