आयुष्मान खुराना आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के तौर पर दिल्ली में थी। रेडियो के बाद आयुष्मान ने टेलीविजन पर वीडियो जॉकी का काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने फिल्मी अभिनय की शुरूआत की। फिल्म के हिट होने के साथ ही वह लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए थे। लेकिन आयुष्मान का दिल स्कूल के दिनों वाले उनके पहले प्यार ताहिरा के लिए धड़कता था। उन्होंने ताहिरा के लिए उनकी गली के कई चक्कर काटे हैं। चलिए आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर जानिए कैसे हुई ताहिरा और आयुष्मान की मुलाकात और क्यों अपना दिल एक ही लड़की को दे बैठे आयुष्मान।
बचपन का प्यार
दरअसल, बात 12वीं क्लास की है, आयुष्मान के फिजिक्स के कोचिंग क्लास लेने जाते थे। आयुष्मान ने पहली बार ताहिरा को देखा तो देखते ही रह गए। बस वहीं से आयुश्मान ने ताहिरा से दोस्ती करने की सोच ली थी। इसके बाद आयुष्मान ने धीरे धीरे ताहिरा से बात करनी शुरु की लेकिन अपने दिल का हाल अब तक ताहिरा के सामने नहीं बताया था।