फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी: आज रिलीज होगी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अजय देवगन ने साझा किया खास वीडियो

Fri, 13 Aug 2021 05:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : Instagram
दर्शकों के मनोरंजन का जरिया बने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक बड़ी और शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। 13 अगस्त यानि आज अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj The Pride of India) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन ने इस फिल्म की एक और झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

अजय देवगन ने साझा किया खास वीडियो

इस वीडियो को साझा करने के साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है, 'महान युद्ध की शुरुआत आज, इतिहास को देखिए'।  पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन इस साल स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले पूरी दुनिया के साथ साझा करने जा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय कार्णिक की भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और शरद केलकर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि ये कहानी एक ऐसे जांबांज एयरफोर्स अधिकारी की है जिसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले से अपने एयरबेस की सुरक्षा की बल्कि जरूरत पड़ने पर उसने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की टोली बनाई और रातों रात पूरे एयरबेस का नक्शा ही बदल दिया। अजय देवगन की इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का पिछले साल से ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की उन फिल्मों में शामिल रही है, जिन्हें इस ओटीटी ने सीधे दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था। बता दें कि अजय देवगन की पत्नी काजोल ने स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए ये फिल्म पहले ही देख ली है। इसके साथ ही वो इस फिल्म और अपनी पति के शानदार अभिनय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने देश के वीर सिपाहियों को सलाम करते हुए एक पोस्ट भी साझा किया है।

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन इन दिनों हवाई जहाज के पायलट की भूमिका वाली एक फिल्म ‘मे डे’ खुद बना रहे हैं। इसके वह निर्देशक भी हैं और इसमें काम भी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन खास किरदार कर रहे हैं। उससे पहले फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में वह एक एयरफोर्स अधिकारी के रूप में दिखेंगे। अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया की लिखी इस कहानी को अभिषेक दुधैया ने ही निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज के साथ ही अजय देवगन अपनी पहली ओटीटी सीरीज पर भी काम शुरू करने वाले हैं। मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक के तौर पर बनने जा रही वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ में अजय देवगन वही रोल करते दिखेंगे जो ओरीजनल में मशहूर सितारे इदरीस एल्बा ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें