'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का पहला सीजन बेहद मजेदार रहा, जिसमें कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ शिरकत करते देखे गए थे। वहीं, अभिनेता सीजन 2 में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और उनकी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की टीम कपिल के शो के सेट पर पहुंची। अभिनेता समेत तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव और निर्देशक अनीस बज्मी ने कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए शूटिंग की है। सेट के बाहर से टीम की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इसने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।