फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: भूल भुलैया 3 के लिए फैंस का इंतजार खत्म, अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म

Thu, 26 Dec 2024 09:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। अब उनकी पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 जल्द ही ओटीटी पर उपलब्ध होगी। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म।
 
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 की मंजूलिका - फोटो : सोशल मीडिया
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी, जानिए कब देख सकेंगे हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3।
 
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 के कॉमेडी किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अब ऑनलाइन रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संकेत दिया कि भूल भुलैया 3 का प्रीमियर 27 दिसंबर को होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 के रूह बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कार्तिक आर्यन को एक कैमरे की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "TUDUM: कार्तिक आर्यन के पास आपके लिए एक क्रिसमस सरप्राइज है! जल्द ही आ रहा है।"

4 of 5
अपनी मनगढ़ंत कहानियों में फंसाते रूह बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म में भरपूर हॉरर-कॉमेडी का डोज मिलेगा। भूल भुलैया 3 को सभी से मिली-जुली समीक्षा मिली है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए।
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मनाई क्रिसमस पार्टी, दिखा प्यारा सांता क्लॉज, तोहफों के साथ लिखा नोट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंजूलिका की आहट से डरे हुए तृप्ति और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भूल भुलैया 3, हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की तीसरी किस्त है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने भी नेटफ्लिक्स पर भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें