फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मनाई क्रिसमस पार्टी, दिखा प्यारा सांता क्लॉज, तोहफों के साथ लिखा नोट

Thu, 26 Dec 2024 09:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Vicky Kaushal Christmas Party: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। सेलिब्रेशन की कई शानदार तस्वीरें कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। साथ ही कैटरीना ने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास नोट भी लिखा है। प्रशंसक भी कैटरीना की इस प्यारी पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
विक्की के साथ कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif, vickykaushal09
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स हैं। इन दोनों ने भी क्रिसमस मनाया और जमकर पार्टी की। दोनों ने दिल को छू लेने वाली तस्वीरों के साथ क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इस साल, छावा अभिनेता ने कैटरीना के परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैंटा के साथ विककी और कैटरीना - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
प्रशंसक अपने पसंदीदा जोड़े को खूबसूरत क्रिसमस ड्रेस में देखकर बेहद खुश हैं और लगातार उन्हें कमेंट कर रहे हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस की कई लाजवाब तस्वीरों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में, उन्होंने अपनी बहनों के साथ पोज दिया। कैटरीना लाल स्वेटर में काले पैंट और एक प्यारे काले रंग की टोपी में बेहद प्यारी दिख रही थीं। विक्की ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और कैटरीना की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मैरी क्रिसमस'


 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस में अपनों का प्यार, कार्ड और गिफट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
इस तस्वीर में कैटरीना अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इसके अलावा क्रिसमस पर कैटरीना की बहन ने बेहद ही प्यारा कार्ड दिया और साथ ही ढ़ेर सारे गिफ्ट्स भी।

 

4 of 5
कैटरीना के घर पर प्लम केक और क्रिसमस ट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
तीसरी तस्वीर में रोशनी से सजे और गिफ्ट से घिरे एक खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई दी। एक और तस्वीर में कैटरीना को क्रिसमस-थीम वाले घर के अंदर अपनी बहनों के साथ कॉफी का आनंद लेते हुए दिखाया गया। खूबसूरती से तैयार किए गए क्रिसमस केक और “हैप्पी क्रिसमस, सिस्टर” की शुभकामनाओं वाला एक कार्ड भी दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैरी, मैरी, मैरी... क्रिमसम'। प्रशंसकों ने भी कई कमेंट्स किए। एक प्रशंसक ने लिखा, "आप सुंदर हैं! आप प्यारे हैं" एक और प्रशंसक ने लिखा, "क्या खूबसूरत क्लिक है!!!! मा शा अल्लाह।" विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में शादी की थी। काम की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म छावा में नजर आएंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें