कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिस वजह से थिएटर में फिल्म को देखने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस फिल्म में फैंस ने कार्तिक आर्यन के काम को खूब पसंद किया, तो साथ ही कियारा आडवाणी संग उनकी जोड़ी ने सबका दिल छू लिया। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि 'भूल भुलैया 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है।