फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrat Jahan-Nikhil Jain: प्यार... फिर विदेशी धरती पर शादी, महज तीन साल में नफरत में बदली निखिल और नुसरत की मोहब्बत

Sun, 19 Jun 2022 10:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने उस समय सबसे पहले चर्चा में आईं जब वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से 2019 में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरीं और अच्छे-अच्छे प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। इसके अलावा नुसरत निखिल जैन संग अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं, लेकिन महज तीन सालों में दोनों अलग हो गए। अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद दोनों किसी की परवाह नहीं की और जिंदगी भर साथ निभाने का फैसला लिया, लेकिन महज तीन साल में ये मोहब्बत नफरत में बदलती चली गई और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर।
विज्ञापन

2 of 7
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
मुलाकात दोस्ती...प्यार और शादी
अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल की मुलाकात साल 2017 और 2018 के बीच हुई थी। जहां नुसरत बंगाली इंडस्ट्री की खूबसूरत बालाओं में से एक थीं वहीं निखिल जैन एक बिजनेसमैन हैं। 2017 से चला मुलाकातों का सिलसिला दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया और इसके बाद दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।
विज्ञापन

3 of 7
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री नुसरत जहां ने निखिल जैन संग तुर्की में शादी रचाई थी और जब वह मांग में सिंदूर लगाए लाल चूड़ा पहने सामने आई तो उन्हें काफी आलोचना भी सुनी पड़ती है। दोनों अलग-अलग धर्म के थे और इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन नुसरत ने परवाह नहीं की और सभी को पूरी बोल्डनेस के साथ जवाब दिया। हालांकि इस प्यार भरे जोड़े के बीच कुछ समय बाद ही अनबन की खबरें आना शुरु हो गई थी और आखिरकार एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपने अलग होने की खबर को सार्वजनिक कर दिया। लेकिन यह सब यहीं नहीं रुका बल्कि दोनों ने एक दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए।

4 of 7
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जब नुसरत ने बिना तलाक बताया शादी को अवैध
अभिनेत्री  नुसरत जहां ने अपनी और निखिल की शादी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि विदेशी धरती पर रचाई शादी यहां मान्य नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा था,.'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।'
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
प्रेग्नेंसी की खबर ने मचाई खलबली
पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह बच्चा उनका नहीं है। वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
खूब लगाए गए आरोप प्रत्यारोप
जहां नुसरत जहां ने अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था और निखिल जैन पर पैसो के हेरफेर का आरोप भी लगाया था कि निखिल ने उनकी बिना जानकारी के उनके अकाउंट से पैसे निकाले थे। वहीं निखिल ने भी नुसरत जहां के व्यवहार पर सवाल उठाए थे साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बार-बार शादी रजिस्टर करवाने की बात कहने के बावजूद नुसरत ने उनकी बात को अनसुना किया और वह इसे टालती रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
कुछ समय बाद नुसरत जहां और अभिनेता यश दासगुप्ता के रिलेशन में होने की खबरें सामने आने लगीं। जब नुसरत मां बनने वाली थीं तब से लेकर उनके बेटे को जन्म देने तक यश हर पल उनके साथ ही दिखाई देते थे। ऐसे में उनके बच्चे के पिता को लेकर भी चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा। फिलहाल बाद में इन सारी अटकलों पर विराम लग गया था जब इश्क विद नुसरत में नुसरत जहां ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी और कहा था कि वह अकेली मां नहीं हैं, उनके बेटे ईशान के पास एक सामान्य पिता और मां हैं, कथित तौर पर उन्होंने यह यश दासगुप्ता के लिए कहा था ! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें