हिंदी सिनेमा की दो फिल्में आज यानी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसमें पहली कंगना रणौत की 'धाकड़' है और दूसरी फिल्म 'भूल भुलैया 2' है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई है। इन दोनों फिल्मों को फैंस की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही हैं, जिस वजह से दोनों फिल्मों के मेकर्स काफी खुश है। लेकिन अब मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दोनों फिल्में रिलीज के चंद घंटे बाद ही लीक हो गई हैं। रजनीश घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'धाकड़' ऑनलाइन लीक हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरूल्स समेत कई अन्य साइट्स पर कंगना रणौत की फिल्म लीक हो गई है।
अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना मुक्त हो गए हैं। शुक्रवार से उन्होंने अपनी इस नई फिल्म के लिए मीडिया को इंटरव्यू देने शुरू भी कर दिए और सबसे पहली मुलाकात ‘अमर उजाला’ से की। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर, इस दौरान उनकी मदद करने वाले निर्देशकों, लेखकों के अलावा उन फिल्मों के बारे में भी बातें की जिन्होंने उनके करियर में बेहतर अभिनेता बनने में सहारा दिया और उन्हें यहां तक लेकर आईं। इस बीच फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी बीमार पड़ गए हैं।
दुनिया भर में इन दिनों में कान फिल्म फेस्टिवल की चर्चा जोरों- शोरों पर है। फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक कान महोत्सव में देश- दुनिया के कई बड़े कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार आर माधवन भी इस फेस्टिवल में शिरकत करते नजर आए। दरअसल, अभिनेता की आने वाली फिल्म राकेट्री द नंबी इफेक्ट का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया। इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए माधवन ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है।
इन दिनों दुनियाभर के सितारे फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। बॉलीवुड के भी कई सितारे भी इस महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। कान महोत्सव के 75वें संस्करण में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, हिना खान, हेली शाह समेत कई अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं। इसी क्रम में ये एक्ट्रेसेस हर दिन कान में लिए अपने नए-नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी क्रम में पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों कान के अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
पायल रोहतगी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों, पायल रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं और वह इस शो की पहली रनरअप रहीं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद अब पायल ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। पायल बीते 12 साल से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं और अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज फैंस को दी है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बहुत दिनों से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। लेकिन बहुत जल्द वह करीना कपूर के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता की ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का गाना 'मैं की करां' गाना रिलीज हुआ था, जिसे बेहद पसंद किया गया था। आमिर खान इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह आईपीएल के लिए चांस मांगते भी नजर आ रहे हैं।
साल का सबसे बड़ी फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस इवेंट पर दुनियाभर की निगाहें हैं। ये फिल्म फेस्टिवल इसलिए भी खास होता है कि इसमें दुनियाभर के सितारे शिरकत करते हैं और रेड कार्पेट पर उनका शानदार लुक देखने को मिलता है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। दीपिका के अलावा कान में पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, ऐश्वर्या राय, ए आर रहमान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिना खान समेत अन्य लोग शामिल हुए।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों बर्फीले पहाड़ों में हार्डी संधू संग अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री और संधू दोनों ही कड़कड़ाती ठंड में शूट कर रहे हैं। परिणिती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म के सेट से लगातार अपडेट शेयर कर रही हैं। अब अभिनेत्री ने एक नया विडियो शेयर किया है, जिसमें वह माइनस 12 डिग्री सेल्सियस में कंपकपाती दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने यह भी बताया कि वहां इतनी ठंड है कि पानी भी जम गया, जिसकी वजह के उन्हें सेट पर प्यासे रहकर ही शूट करना पड़ा।
सिनेमा में प्लास्टिक सर्जरी एक मामूली सी बात है, ज्यादातर सितारे अपने आपको खूबसूरत तरह से पेश करने के लिए ऐसी सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन पिछले दिनों इससे जुड़ी एक ऐसी दुखद खबर सामने आई थी, जिसे सुन सभी लोग सदमे में आ गए थे। दरअसल, हाल ही में महज 21 साल की कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। इतनी छोटी-सी उम्र में अभिनेत्री के इस दुनिया को अलविदा कहने के पीछे वजन घटाने के लिए करी जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी थी, जिसे सुन सभी चौंक गए थे। चेतना की मृत्यु के कुछ दिनों बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने इस पर अपनी राय सबके सामने रखी है।
बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में शामिल हुईं उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़े और विवादों के लिए जानी जाती हैं। वह काम से ज्यादा अपने आउफिट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उर्फी के फैशन सेंस को देखकर लोग हमेशा हैरान रह जाते हैं। वह ज्यादातर कुछ ऐसा ही पहनकर सबके सामने आती हैं या कोई ऐसी पोस्ट शेयर कर देती हैं, जिसे देख लोगों का सारा ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में उर्फी आए दिन नेटिजन्स के निशाने पर बनी रहती हैं। पिछले दिनों राहुल वैद्य ने भी बिना नाम लिए उर्फी पर निशाना साधा था, लेकिन लगता है उर्फी को ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर उर्फी ने इस गर्मी के मौसम से बचने के लिए कुछ ऐसा पहना, जिसे देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गई हैं।