भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले हफ्ते का सफर
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने गुरुवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 7.57 करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है। फिल्म ने इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 92.35 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये, शनिवार को 18.34 करोड़ रुपये, रविवार को 23.51 करोड़ रुपये, सोमवार को 10.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 9.56 करोड़ रुपये, बुधवार को 8.51 करोड़ रुपये और गुरुवार को 7.57 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।