भारत में हिंदी फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्म इंडस्ट्री हैं, क्योंकि यहां क्षेत्रीय भाषाओं का चलन अधिक है। इनमें से एक भोजपुरी इंडस्ट्री भी है। भोजपुरी सिनेमा जगत पहले के मुकाबले अब काफी तरक्की कर चुका है। यहां भी अब बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में बनने लगी हैं। भोजपुरी भाषी दर्शकों के अलावा इसकी पकड़ अन्य लोगों पर भी बढ़ी है। लेकिन कुछ भोजपुरी फिल्मों, गानों और एल्बम के नाम इतने अजीबो गरीब है कि आप सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहें।
विज्ञापन
2 of 12
पीके पटाईल बा होली में
- फोटो : Social media
'पी के पटाईल बा'
इसका तो नाम ही आपको हंसाने के लिए काफी है। यह होली को लेकर फिल्माया गया है। जिसमें दिखाया गया है एक महिला का पति होली के मौके पर पीकर किस तरह नशे में लोट-पोट हो जाता है। इसके लिरिसिस्ट सागर शर्मा हैं। अमरनाथ सैनी ने इसे गाया है और सतेंद्र-भिखारी का म्यूजिक है।
विज्ञापन
3 of 12
हीरो गमछावाला
- फोटो : Social media
'हीरो गमछावाला'
इस फिल्म के नाम से ही फिल्म की कहानी समझ आ जाती है कि पिक्चर का हीरो गमछा को कितना महत्व देता है। दो घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में अंजना सिंह, यश कुमार मिश्रा, राजन मोदी और संगीता तिवारी ने अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
4 of 12
जींस वाली भौजी
- फोटो : Social media
'जींस वाली भौजी'
इस फिल्म में प्रिंस राजपूत और रूपा मिश्रा ने लीड रोल निभाया था और सीपी भट्ट दिखाई दिए थे। इसके निर्देशक प्रदीप शर्मा थे। इस फिल्म के संदेश को पहुंचाने के लिए तो एक तस्वीर ही काफी थी, लेकिन इस पर एक मूवी ही बना दी गई।
विज्ञापन
5 of 12
रिक्शावाला आई लव यू
- फोटो : Social media
'रिक्शावाला आई लव यू'
'मैंने दिल तुझको दिया' एल्बम के गाने के टायटल से समझ आता है कि लड़की को रिक्शावाला से प्यार हो गया है। वैसे इस तरह के नाम भोजपुरी और बहुत हैं। जैसे 'दरोगा जी आई लव यू'।
विज्ञापन
6 of 12
तोहरे कारन गइल भंइसिया पानी में
- फोटो : Social media
'तोहरे कारन गइल भंइसिया पानी में'
इसमें पवन सिंह, सपना थापा, केके गोस्वामी जैसे एक्टर ने काम किया है। इसके नाम को देखकर कई लोग सोच में पड़ गए होंगे और कइयों की हंसी ही नहीं रुक रही होगी।
विज्ञापन
7 of 12
मियां आनाड़ी बा बीवी खिलाड़ी बा
- फोटो : Social media
'मियां आनाड़ी बा बीवी खिलाड़ी बा'
इसी फिल्म का नाम देखिए, है न कमाल का टायटल। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें बीरबल, योगिनी, युनुस परवेज जैसे कलाकारों ने काम किया था।
8 of 12
मार देब गोली मर जईबु
- फोटो : Social media
'मार देब गोली मर जईबु'
इस टाइटल को देखकर मन में यही ख्याल आ रहा है कि फिल्म बनाते समय डायरेक्टर साहब काफी गुस्से में रहे होंगे। बहुत सोच समझकर ही इस नाम को रखा गया है।
9 of 12
दम होई जेकरा में उहे गाड़ी खूंटा
- फोटो : Social media
'दम होई जेकरा में उहे गाड़ी खूंटा'
इसका नाम भी किसी से कम नहीं है। इस फिल्म में रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ये साल 2014 में रिलीज हुई थी।
10 of 12
ससुरा बड़ा पईसावाला
- फोटो : Social media
'ससुरा बड़ा पईसावाला'
इस फिल्म का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। मनोज तिवारी की ये फिल्म भोजपुरी की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये 2004 में रिलीज हुई थी।
11 of 12
पंडित जी बताई ना बियाह कब होई
- फोटो : Social media
'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई'
रवि किशन की फिल्म तो ऐसी हिट हुई कि इसके आगे उनके भाग्य ही खुल गए। हालांकि फिल्म का नाम जरूर कई बार सोचने को मजबूर कर देता है।
'गोबर सिंह'
इस नाम को रखते समय डायरेक्टर और म्यूजिशियन के मन में क्या विचार आया होगा, इसका जवाब दो सिर्फ लाल सिंहा ही दे सकते हैं। क्योंकि ये एल्बम उन्हीं का है, जिसमें 9 गाने हैं।