फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रितेश पांडे और शिल्पी राज के गाने 'गजब करिहइया' को मिले 1 मिलियन व्यूज, लेकिन इस वजह से हुईं ट्रोल

Fri, 04 Feb 2022 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी एक्ट्रैस श्वेता शर्मा - फोटो : social media
पिछले महीने गायक 'रितेश पांडे' और एक्ट्रेस 'श्वेता शर्मा' का रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'गजब करिहइया' हिट हो गया है। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। गाने को यूट्यूब पर एक मिलियन लोगों ने देखा है। इसी की खुशी मनाते हुए एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है लेकिन इस वीडियो के लिए वो ट्रोल हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
श्वेता शर्मा - फोटो : social media
श्वेता ने किया खुशी का इजहार
श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितेश पांडे को टैग करते हुए एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने  लिखा,"यूट्यूब पर एक मिलियन क्रॉस हो गया है। आप सभी का इसके लिए धन्यवाद।"

 
विज्ञापन

3 of 6
श्वेता शर्मा - फोटो : social media
इस वीडियो में श्वेता अपने इस गाने पर छोटे-छोटे कपड़े पहने डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने वाइट कलर की टू-पीस ड्रेस पहनी है। श्वेता के छोटे कपड़ों के चलते डांस करते वक्त वे उप्स मोमेंट की शिकार हो गई हैं, जिसकी वजह से वह बहुत ट्रोल की जा रही हैं।

 

4 of 6
श्वेता शर्मा - फोटो : social media
फैंस हो गए नाराज 
श्वेता के इस तरह के कपड़े देखकर फैंस उनपर भड़क उठे। एक ने लिखा, 'दो मीटर कपड़ा भी क्यों पहना है, उसे भी मत पहनतीं फॉलोवर्स और बढ़ जाएंगे। उन सबको देखने में और भी मजा आएगा और तुम्हारा परिवार भी बहुत खुश होगा।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'आज कल लोग अंग प्रदर्शन को ही टैलेंट समझते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'भारत के संस्कारों को तुम जैसे लोग ही खराब कर रहे हो। इतने कपड़े भी क्यों पहने हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
रितेश पांडे - फोटो : यूट्यूब
रितेश को पसंद आया श्वेता का यह लुक
लोगों की ट्रोलिंग के बावजूद श्वेता को उनके इस गाने के को-एक्टर और गायक रितेश ने सराहा है। उन्होंने श्वेता की पोस्ट पर 'फायर ' वाली इमोजी से कमेंट करके उनका प्रोत्साहन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गजब करिहईया - फोटो : social media
18 जनवरी को रिलीज हुआ था गाना
यह भोजपुरी गाना 18 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस गाने को शिल्पी राज और रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है, जबकि श्वेता और रितेश ने इसमें अभिनय किया है।
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें