भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े अभिनेता के बीच बीते दिनों से जुबानी जंग जारी है। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रही इस लड़ाई के बाद से ही दोनों कलाकार एक- दूसरे के बारे में कई खुलासे कर रहे हैं। एक ओर जहां पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम कर चुका हूं। तो वहीं पवन सिंह पर पलटवार करते हुए खेसारी लाल ने भी कहा कि किसी भी कलाकार को मंच पर दारू पीकर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए।
दोनों के बीच चल रही यह कोल्ड वॉर इतनी आगे बढ़ गई कि अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने दोनों की इस लड़ाई पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। निरहुआ ने इन दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद पर कहा कि हम सभी आपस में काफी प्रेम करते हैं। हम लोग अक्सर अवॉर्ड फंक्शन, बर्थडे या फिर कोई इवेंट में मिलते रहते हैं।