फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang De Basanti Bhojpuri: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग

Tue, 14 Mar 2023 09:14 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मौलिक विषयों और मौलिक शीर्षकों के नाम पर करीब करीब दिवालिया होते जा रहे भोजपुरी सिनेमा में अब एक और फिल्म शुरू हुई है जिसका नाम है, ‘रंग दे बसंती’। इसी नाम की एक फिल्म हिंदी में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा साल 2006 में बना चुके हैं। हिंदी फिल्मों के शीर्षकों पर अब तक भोजपुरी सिनेमा में कम से 250 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो चुका है। भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग कश्मीर में शुरू हो चुकी है। फिल्म के हीरो हैं खेसारी लाल यादव और उनकी भोजपुरी फिल्मों पर अगर नजर डालें तो उनकी ज्यादातर फिल्मों के शीर्षक हिंदी फिल्मों के नाम पर ही होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' की कहानी आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' से काफी अलग है, लेकिन यह फिल्म भी देशभक्ति पर ही आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने खेसारी लाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' निर्देशित की थी। इसके निर्माता रोशन सिंह हैं और बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब तीन करोड़ रूपये है।
विज्ञापन

3 of 6
भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने हाल ही में प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे को लेकर भोजपुरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह और बृजेश त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाएं हैं। भोजपुरी में बन रही फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के अलावा समर्थ चतुर्वेदी और सोनू पांडेय की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में नई हीरोइन रति पांडे भी नजर आएंगी। रति पांडे इस फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रही हैं। 

4 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खेसारी लाल यादव की अब रिलीज फिल्मों पर अगर नजर डालें तो उनकी ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों के नाम हिंदी फिल्मों के ही नाम पर होते हैं। जिनमें जान तेरे नाम, नागिन, लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज, संसार, प्यार झुकता नहीं, बेताब, खून भरी मांग, शोला और शबनम, जो जीता वही सिकंदर, बंधन, इंतकाम, खिलाडी, होगी प्यार की जीत, दिलवाला, संघर्ष, कुली नंबर वन, बागी आदि प्रमुख हैं। होली के अवसर पर उनकी भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' रिलीज हुई है और उनकी भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' और 'संघर्ष 2' रिलीज होने वाली है।  
Box Office Report: पहले सोमवार की परीक्षा में औसत रही तू झूठी मैं मक्कार, पठान का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन

5 of 6
भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा में हिंदी फिल्मों की पहले ही रिलीज हो चुकी फिल्मों के शीर्षक रखे जाने के बारे में जब भोजपुरी में बन रही फिल्म 'रंग दे बसंती' का निर्माण रोशन सिंह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट तीन करोड़ रूपये है और फिल्म की शूटिंग भव्य स्तर पर हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने हाल ही में प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे को लेकर भोजपुरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह और बृजेश त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाएं हैं। भोजपुरी में बन रही फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के अलावा समर्थ चतुर्वेदी और सोनू पांडेय की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट रति पांडे नजर आएंगी। रति पांडे इस फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रही हैं। 
Satish Kaushik: सतीश कौशिक के भतीजे ने बताई परिवार की हालत, बोले-ठहर गई है उनकी पत्नी और बेटी की लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला ने भोजपुरी के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशक और लेखक से बात की थी, तो उनका इस बारे में अलग अलग मत था। कुछ लोगों का कहना था कि भोजपुरी में शीर्षक नहीं मिल रहे हैं, इसलिए निर्माता, निर्देशक हिंदी फिल्मों के नाम पर भोजपुरी में शीर्षक रख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भोजपुरी हिंदी की टूटी हुई भाषा है, अगर हम हिंदी फिल्मों के नाम पर शीर्षक रख रहे हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं, कुछ लोगों ने हिंदी फिल्मों के शीर्षक भोजपुरी में रखे जाने पर लोगों का मौलिकता के बारे में दिवालियापन बताया।
Javed Akhtar: उर्दू भाषा को लेकर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले, 'ये भारत की भाषा, पाकिस्तान तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें