फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirahua Bhojpuri Holi Song: 'गोड़ लागी पहुना', जबरदस्त धमाल मचा रहा है निरहुआ का ये भोजपुरी गाना, मिले लाखों व्यूज

Fri, 19 Mar 2021 05:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्यौहार आने से पहले ही फगुआ उड़ाने का महौल बन चुका है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सभी स्टार्स एक के बाद एक अपने धमाकेदार होली गीत रिलीज करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी अपना एक जबरदस्त होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल हैं- 'गोड़ लागी पहुना' हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
इस भोजपुरी गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह वीडियो सॉन्ग धोबी गीत के तर्ज पर है, जिसमें निरहुआ के साथ अंजली उर्वशी ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

3 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस गाने को पारंपरिक अंदाज में अपने फैंस को प्रभावित करने की कोशिश की हैं। यह गाना बेहद शानदार है. इस गाने के बोल राणा सिंह और विमल बावरा ने दिए हैं। जबकि संगीत महिपाल भारद्वाज का है।

4 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
इस पूरे गाने को होली के दौरान जीजा-साली की नोंक-झोंक और मस्ती पर फिल्माया गया है। एकदम देसी अंदाज में गाया हुआ यह गाना संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
निरहुआ के इस गाने को यूट्यूब पर कुछ ही घंटों के भीतर 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लगभग 1 हजार कमेंट आ चुके हैं। इससे पहले निरहुआ का 'बुरा न मानो होली है 2' आया था, जो लोगों को काफी पसंद आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें