फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुईं अभिनेत्री मोनालिसा, कहा- आज भी यकीन कर पाना मुश्किल

Sun, 03 Oct 2021 01:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला- मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। सिद्धार्थ ने 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ के निधन के एक महीने बाद भी कई लोग अभी तक इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अब एक्टर के निधन के एक महीने बाद भोजपुरी एक्टर मोनालिसा ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। सिद्धार्थ को दुनिया से अलविदा गए एक महीना का वक्त बीत चुका है, लेकिन वह आज भी अपने फैंस के बीच जिंदा हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा सिद्धार्थ को याद कर भावुक हो गई हैं।

एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत की खबर पर मैं और मेरे पति दोनों स्तब्ध रह गए थे। मोनालिसा ने कहा कि मुझे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ था। उस समय मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए कोई भी शब्द नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला- मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने बताया कि सिद्धार्थ को गए एक महीना हो गया लेकिन फिर भी इस खबर पर यकीन करने का मन नहीं कर रहा है। मोनालिसा कहती हैं कि इसी वजह से मैं कभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात नहीं कर पाती। सिद्धार्थ को याद करते ही मेरी आंख में आंसू आ जाते हैं। मैं समझ सकती हूं कि उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी। 

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला- मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा ने बताया कि वह बीते साल ही सिद्धार्थ से मिली थीं। वह कहती हैं कि मुझे हर बार वह मुलाकात याद आती है। हम दोनों एक इवेंट में मिले थे, लेकिन उस वक्त मुझे नहीं पता था, ये हम दोनों की आखिरी मुलाकात होगी। जून 2021 में मोनालिसा और सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनो स्टार्स डांस करते नजर आए थे। 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले महीने 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। सिद्धार्थ के यूं अचानक चले जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था। वहीं, कई लोगों के लिए अभी भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बड़ी स्टार रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा उन्होंने हिन्दी फिल्म इंड्स्ट्री में भी काम किया है। मोनालिसा कलर्स के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस शो के बाद उन्हें अपने करियर को नई पहचान मिली थी। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और बंगाली सिनेमा में भी अच्छा खासा नाम कमाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें