फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, फिल्मों में आने से पहले ऐसा था LOOK

Wed, 15 Jul 2020 08:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर
भोजपुरी सिनेमा का अपना ही एक क्रेज है। इस इडंस्ट्री से आने वाली सभी छोटी- बड़ी खबरों पर लोगों की नजर होती है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं आम्रपाली दुबे।
विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों पर आपकी नजर नहीं पड़ी होगी। फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं। तब से अब तक आम्रपाली का लुक काफी बदल गया है।

पढ़ें- अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
आम्रपाली की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। करीब छह साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। आम्रपाली ने ''रहना है तेरी पलकों की छाव में'' सीरियल में भी काम किया है।

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
आम्रपाली अपनी हर फिल्म के लिए 12 से लेकर 15 लाख रुपए लेती हैं और ऐसा कहा जाता है कि वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सफल जोड़ी बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं। पिछले साल आम्रपाली को कोलकाता में आयोजित हुए भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड सेरेमनी 2019 में फिल्म 'एनएच 3' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें