फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 की उम्र में ही भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में होती है गिनती, इनका डांस देख माधुरी को भूल जाएंगे आप

Sun, 07 Oct 2018 01:25 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshara singh
भोजपुरी सुपरस्टार स्टार पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यहीं वजह है की अक्षरा की फैन फॉलोइंग में यूपी बिहार में खूब देखने को मिलती है। अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

2 of 6
akshara singh
अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। 30 अगस्त 1993 में जन्मी अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी. उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था।
विज्ञापन

3 of 6
akshara singh
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में टॉप मानी जाती है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं भी खूब रही हैं लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। खबरें ये तक थी कि इतना ही नहीं पवन सिंह ने बाल पकड़ कर अक्षरा को घसीटा और गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका सिर दीवार पर दे मारा। 

4 of 6
akshara singh
अक्षरा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी अभिनय कर चुकी हैं। अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत Zee Tv के सीरियल 'काला टीका' से किया। इसके बाद अक्षरा सोनी टीवी के सीरियल 'सर्यपूत्र कर्ण' में, लेकिन इन सबसे उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन

5 of 6
Akshara Singh
टीवी में अक्षरा सिंह कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं तो भोजपुरी सिनेमा की तरफ रुख कर लिया। यहां उनकी गाड़ी चल पड़ी। अक्षरा को पहली ही फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार रविकिशन के साथ काम करने को मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षरा एक फिल्म के लिए 5 लाख से 8 लाख रुपए लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshara singh
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रोमांटिक गाना 'भर जाता ढोढ़ी', फिल्म 'पवन राजा' का काफी फेमस गाना है। इस गाने में अक्षरा का डांस देख आप माधुरी दीक्षित को भी भूल जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें