फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamrapali: आम्रपाली ने निरहुआ के बेटे पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Thu, 24 Nov 2022 04:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के बेटे आदित्य के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर - फोटो : insta

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और निरहुआ हिंदुस्तानी उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है। ये दोनों पर्दे पर जब साथ होते हैं, तब तो कमाल के लगते ही हैं, इसके अलावा असल जिंदगी में वह एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक खास बॉन्ड साझा करते हैं। आज दिनेश लाल यादव के बेटे आदित्य का जन्मदिन है। इस खास मौके को आम्रपाली दुबे ने और भी ज्यादा खास बना दिया है। एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर आदित्य यादव पर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

2 of 4
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अभिनेत्री के साथ दिनेश लाल यादव उनके बेटे आदि और कई अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके बीच का बॉन्ड साफ झलक रहा है, तीनों को कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त और कॉन्फिडेंट आदि....मैं आपको बेहद प्यार करती हूं।"


विज्ञापन

3 of 4
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव - फोटो : insta
आम्रपाली दुबे की पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और दिनेश लाल यादव के बेटे आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के बीच बिल्कुल परिवार जैसे रिश्ते हैं। हाल ही में अभिनेत्री की मां के जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अभिनेता भी शूटिंग के सेट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

4 of 4
आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव - फोटो : social media
बात करें वर्क फ्रंट की तो निरहुआ अभिनय के साथ ही राजनीति में भी कदम रख चुके हैं और मौजूदा समय में वह भाजपा की आजमगढ़ सीट पर सांसद हैं। वहीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी अगली फिल्म 'विद्या' लेकर आने वाली हैं, जिसमें वह लड़कियों की पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा उठाती नजर आएंगी। इसके अलावा भी वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें