फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politician Bhojpuri Actors: सियासी अखाड़े में फिर ताल ठोकेंगे निरहुआ, ये भोजपुरी सितारे भी आजमा चुके किस्मत

Sat, 04 Jun 2022 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रवि किशन-निरहुआ-मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आजमगढ़ लोकसभा सीट से ताल ठोकी है। बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा उप चुनाव 2022 को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आजमगढ़ से पार्टी ने एक बार फिर निरहुआ को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ सीट से निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, वह अखिलेश यादव से यह सीट हार गए थे। निरहुआ अब फिर इस सीट से किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वैसे, निरहुआ इकलौते भोजपुरी स्टार नहीं हैं, जो सिनेमाई दुनिया से राजनीति में आए हैं। ऐसे कई भोजपुरी अभिनेता हैं, जो अब नेता बनकर जनसेवा कर रहे है और राजनीति में सिक्का जमा रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री से राजनीति में कदम रखने वाले अभिनेताओं की बात हो तो रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला यानी रवि किशन का नाम सबसे पहले आएगा। आज रवि किशन बीजेपी से सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में भी छाए रहे। भोजपुरी सिनेमा के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया है। राजनीति की बात करें तो रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं, साथ ही राजनीति में भी इनका दबदबा है। अभिनेता और सिंगर मनोज तिवारी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। बता दें कि उन्होंने 2009 के आम चुनावों में वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा से मैदान में उतरे थे। मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बता दें कि मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा के प्रेसीडेंट भी रहे हैं। उन्हें 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

4 of 8
कुणाल कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल सिंह
अभिनेता कुणाल सिंह भी भोजपुरी फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं। इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। यह साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे, इस चुनाव में उनकी हार हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
संजय यादव - फोटो : सोशल मीडिया
संजय यादव
भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके संजय कुमार सिंह उर्फ संजय यादव वर्ष 2015 में राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, जिसमे उन्हें जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश मिश्रा
भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके है। शाहपुर से वह जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राकेश मिश्रा भोजपुरी सिनेमा के अच्छे कलाकार और गायकों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा
हिन्दी, साउथ और भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री नगमा भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2014 में मेरठ से चुनाव लड़ी थी। हालांकि, वह यह चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन

8 of 8
विनय बिहारी - फोटो : सोशल मीडिया
विनय बिहारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार विनय बिहारी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें