फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेता को लेट आने पर दबंगों ने पीटा, लखनऊ में निर्माता को अगवा कर 7 घंटे घुमाया

Tue, 05 Nov 2019 03:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर भारत में भोजपुरी कलाकारों की डिमांड बहुत होती है। हालांकि कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब भोजपुरी फिल्मों से जुड़े कलाकार की पिटाई कर दी वहीं एक अन्य मामले में मामूली बात को लेकर फिल्म निर्माता से दबंग भिड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के भोजपुर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बवाल मच गया। कार्यक्रम में अभिनेता और गायक राकेश मिश्रा के समय से नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोग भड़क गए। राकेश मिश्रा को रविवार रात बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में छठ पूजा को लेकर कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। कार्यक्रम नौ बजे होना था लेकिन वो रात के 12 बजे पहुंचे। जिसके बाद गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
घटना में राकेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने अभिनेता के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग भी की। साथ ही राकेश मिश्रा की गाड़ी सहित करीब 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ की। राकेश मिश्रा ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस थाने पहुंचे। हालांकि उन्होंने लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। 

4 of 5
पिटाई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। गोमतीनगर विस्तार स्थित शिप्रा अपार्टमेंट में रहने वाले फिल्म निर्माता प्रशांत विजय को दबंगों ने जमकर पीटा। प्रशांत रविवार देर रात अपने घर जा रहे थे। गेट के अंदर दाखिल होते ही सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसके बाद कार सवार तीन दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिटाई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रशांत ने जब विरोध किया तो तीनों ने उनको अपनी कार में जबरदस्ती बैठा लिया। दबंगों ने उनको कार में बंधक बनाकर पीटा और करीब सात घंटे घूमते रहे। प्रशांत किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रहे। बाद में वो पुलिस थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें