फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल- इलियाना का दिखा स्वैग तो फिटनेस गोल देती नजर आईं जान्हवी, ऐसे स्पॉटिड हुए सेलेब्स

Tue, 05 Nov 2019 03:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, तारा- सिद्धार्थ और इलियाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन

2 of 6
वरुण- मनजोत, पूजा हेगड़े और मृणाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सेलेब्स का एयरपोर्ट पर आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए मनजोत सिंह के साथ वरुण शर्मा। दोनों हमेशा की तरह ही काफी मस्ती भरे मूड में नजर आए। इन दोनों के अलावा पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
तारा- सिद्धार्थ, पुलकित-कृति और ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म मरजावां पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट भी फिल्म का जोरो शोरों से प्रमोशन कर रही है। इन दोनों के अलावा फिल्म पागलपंती के स्टार्स पुलकित सम्राठ और कृति खरबंदा भी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। इन सभी के अलावा ऋषि कपूर भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए।

4 of 6
अर्जुन कपूर, राज ठाकरे और आशुतोष गोवारिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के पहले अर्जुन कपूर और राज ठाकरे फिल्म निर्देशक आशुतोष गावारिकर से मिले। इस दौरान जहां अर्जुन- आशुतोष ने कैमरे को पोज दिए तो वहीं राज ठाकरे कुछ जल्दी में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
पागलपंती की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पागलपंती की टीम फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे को देखकर फिल्म की स्टारकास्ट ने खूब पोज दिए। प्रमोशन के दौरान अनिल कपूर, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और इलियाना डीक्रूज का स्टाइलिश अवतार नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलकित- अनीस और जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुलकित सम्राठ ने भी फिल्म पागलपंती के निर्देशक अनीस बज्मी के साथ पोज दिए। इन सभी के अलावा जान्हवी कपूर एक बार फिर फिटनेस गोल्स देती नजर आईं। हमेशा की तरह ही जान्हवी की जिम लुक काफी शानदार रहा।

पढ़ें: PM Modi को धमकाने वाली पाक सिंगर ने मनोरंजन वर्ल्ड छोड़ा, लिखा-'अल्लाह मुझे माफ करे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें