गौरतलब है कि विजय लाल यादव सिर्फ निरहुआ के नाम से ही नहीं जाने जाते, बल्कि वह खुद भी भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं। बिरहा गायन के क्षेत्र में महारत हासिल करने की वजह से उन्हें भोजपुरी में बिरहा सम्राट कहा जाता है। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई यानी आपके दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अपने गायन करियर की शुरुआत बिरहा गायन से ही की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और अब राजनीति में भी अपना करियर बना रहे हैं।
बता दें कि दिनेश लाल यादव की ही तरह उनके भाई विजय भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। जी हां, विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। वह इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ का समर्थन न करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में जीत भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की हुई।