फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya: 'भेड़िया' के प्रमोशन में बिजी वरुण-कीर्ति, मुंबई की सड़को पर बाइक राइड करते आए नजर

Tue, 08 Nov 2022 11:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण, कृति - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म स्टार वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' जल्द रिलीज होने जा रही है। और दोनों ही स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण-कृति फिल्म के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। और फिल्म के प्रचार के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए देखा गया। इसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनमें वरुण बुलेट चलाते दिख रहे हैं वहीं कृति उनके पीछे बैठी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वरुण, कृति - फोटो : सोशल मीडिया
फोटोज में देखा जा सकता है कि वरुण अपनी काली जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वही कृति ब्लू जींस और टॉप में काफी गोर्जियस लग रही हैं। आपको बता दें कि दोनों एक्टर काफी लंबे अंतराल के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इसलिए दोनों ही नहीं चाहते कि फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी छोड़ी जाए।
 यह भी पढ़ें: Vijayanand: बीजेपी के इस कद्दावर नेता की बनी बायोपिक, देश में व्यावसायिक वाहनों के सबसे बड़े बेड़े के मालिक
विज्ञापन

3 of 4
वरुण, कृति - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वरुण और कृति दिलवाले फिल्म में एक साथ देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख-काजोल की एवरग्रीन जोड़ी लीड रोल में थी। लेकिन इसके बाद भी वरूण और कृति ने फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की थी। दिलवाले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। अब यह जोड़ी उसी सफलता को फिर से दोहराना चाहती है।
यह भी पढ़ें: Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार
विज्ञापन

4 of 4
वरुण, कृति - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। भेड़िया फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। और इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण-कृति आजकल काफी व्यस्त हैं। अब इन दोनों ही सितारों के फैंस को इंतजार है 25 नवम्बर का, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें