दुनिया में दो तरह के लोग पाए जाते हैं एक अच्छे और दूसरे बुरे। दोनों अपने कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। टीवी हो या फिल्मी दुनिया सितारे भी अपने अच्छे और बुरे कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हिंदी सिनेमा और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनपर करोड़ों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का केस चल रहा है। इनमें से कुछ सितारे तो कानूनी पेंच से बाहर निकल चुके हैं, लेकिन कुछ सितारे अभी भी चंगुल में फंसे हुए हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।