फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya: 'भेड़िया' के कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस

Sat, 26 Nov 2022 07:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म: भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हॉरर कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Feroz Khan: पाकिस्तानी अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कभी पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म: भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
अमर कौशिक निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन सधी हुई शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने हिंदी भाषा में 7.37 करोड़, तेलुगू में 10 लाख और तमिल भाषा में एक लाख का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 17.48 करोड़ हो गया है। 
Kriti Sanon: 'आदिपुरुष' फेम प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? बोलीं- शादी करना चाहती हूं
विज्ञापन

3 of 4
भेड़िया नया गाना रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह फिल्म 60 करोड़ के बजट से बनकर तैयारी हुई है। जिसके लिहाज से फिल्म के अब तक के बिजनेस को संतोषजनक कहा जा सकता है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार के दिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा और इसके कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने मिलेगा। अगर तीसरे दिन फिल्म कमाल दिखाती है तो इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Jaya Bachchan: परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक को बलिदान का नाम देना जया बच्चन को नहीं पसंद, बोलीं- मैं खुश थी
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इस फिल्म के बाद 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं, कृति सेनन की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। दोनों की फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होंगी। 
Bhojpuri: पवन सिंह की फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन करते दिखे पावर स्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें