यामी गौतम और अनीता भाबी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यामी गौतम जैसी लगने के बारे में विदिशा श्रीवास्तव कहती हैं, ‘‘यामी गौतम से तुलना किया जाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। वह बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उनका काम प्रभावित करने वाला है। लोगों ने यह साबित करने के लिए अक्सर कई ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिनमें मैं यामी जैसी लगती हूं। शुरूआत में मुझे आश्चर्य होता था, लेकिन अब जब भी कोई यह इशारा करता है, तो मैं मुस्कुराती हूँ। यह तुलना दिलचस्प और एक तरह से प्रेरित करने वाली है। आखिरकार हम दोनों ही कलाकार हैं और अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं।”