फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Actor: महेश बाबू या प्रभास नहीं, यह अभिनेता बना तेलुगू सिनेमा का सुपरस्टार, देखें टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट

Tue, 19 Jul 2022 04:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रभास, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो साउथ के सितारे अपने अभिनय और अंदाज के लिए पहले से चर्चा में थे, लेकिन बाहुबली, पुष्पा: द राइज, केजीएफ 2 और विक्रम आदि फिल्मों की कामयाबी ने साउथ सिनेमा को उस बुलंदी पर पहुंचा दिया, जिससे दक्षिण भारतीय कलाकारों की लोकप्रियता आसमां छूने लगी। आलम यह हो गया है कि हिंदी सिनेमा और उससे जुड़े सेलेब्स की जगह अब दर्शकों की जुबां पर साउथ अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम रहता है। 

लेकिन एक हकीकत यह भी है कि साउथ में भी सिनेमा बंटा हुआ है। यहां तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम सब अलग है। इनके कलाकार भी अलग-अलग ही हैं और उनके बीच लोकप्रियता को लेकर जंग चलती रहती है। ऐसे में अमर उजाला ने एक सर्वे कराया और यह जानने की कोशिश की कि देश की हर फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेता कौन है? आज इस सर्वे की पहली कड़ी में हम आपको तेलुगू अभिनेताओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्टर की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अल्लू अर्जुन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
पाठकों से 'अमर उजाला' ने पूछा सवाल
दरअसल, 'अमर उजाला' ने अपने पाठकों से तेलुगू अभिनेताओं से जुड़ा एक सवाल किया, जिसमें पाठकों से पूछा गया कि कौन है आपका पसंदीदा तेलुगू स्टार? इस सवाल के साथ 10 तेलुगू अभिनेताओं के नाम भी ऑप्शन में दिए गए, जिसमें प्रभास, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, राम चरण, पवन कल्याण, नानी, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा, रवि तेजा शामिल हैं। इस सवाल पर पाठकों ने भारी संख्या में अपने जवाब दिए।
विज्ञापन

3 of 7
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पाठकों के जवाब ने चौंकाया
हमारे पोल में जिस तेलुगू अभिनेता का नाम सबसे ऊपर आया है, वह थोड़ा हैरान करने वाला है। प्रभास तेलुगू कलाकारों में सबसे पहले पैन इंडिया स्टार बने थे, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वही पीछे रहे। वहीं, 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस पोल में पाठकों ने अल्लू अर्जुन को सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें सबसे लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता साबित किया। प्रभास को अल्लू अर्जुन से आधे वोट मिले, जिससे साफ है कि साहो और राधे श्याम जैसी बड़े बजट की फिल्में पिटने के बाद उनकी लोकप्रियता घटी है। हैरानी की बात यह भी है कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू इस लिस्ट में प्रभास और अल्लू अर्जुन से भी पीछे रह गए।

4 of 7
प्रभास अपकमिंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कम हो गई प्रभास की लोकप्रियता?
प्रभास को भारतीय सिनेमा का 'बाहुबली' कहा जाता है। साल 2015 प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' का पहला पार्ट पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुआ था और फिर साल 2017 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसकी कमाई ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया। इन दोनों फिल्मों ने प्रभास को साउथ सिनेमा का ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का स्टार बना दिया। हालांकि, यह भी सच है कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास ने अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी। उनकी पिछली फिल्में 'साहो' और 'राधे श्याम' फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में फैंस के बीच प्रभास को लेकर निराशा बनी हुई है। दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्में 'आदिपुरुष' और 'सालार' से काफी उम्मीदें हैं और इन फिल्मों पर ही प्रभास का करियर टिका हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने ऐसे हासिल किया यह मुकाम
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगोत्री' से की थी, जिसमें अभिनेता को खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'आर्या', 'बन्नी', 'लक्की द रेसर', जैसी शानदार फिल्मों में काम करके दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। अभिनेता की हिंदी डब्ड फिल्मों को भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं, साल 2021 के आखिर में उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। यह फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई थी, जब कोरोना वायरस के बाद सिनेमाघरों खुले ही थे। उस दौरान मेकर्स को फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिल्म की धुआंधार कमाई ने सबको चौंका दिया। अब फैंस 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
पोल में महेश बाबू क्यों रहे पीछे?
महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत अल्लू अर्जुन और प्रभास से भी काफी पहले की थी, जिस वजह से साउथ सिनेमा में उनका प्रभाव ज्यादा है और उनकी फिल्में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। लेकिन सर्वे में महेश बाबू को अल्लू अर्जुन और प्रभास से कम वोट मिले। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या समय के साथ उनकी लोकप्रियता भी कम हो रही है या बीते दिनों उनके द्वारा हिंदी सिनेमा पर दिए गए बयान से फैंस अब भी नाखुश हैं? उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि वह लोग मुझे अफोर्ड कर पाएंगे और मैं वहां जाकर अपना करियर बर्बाद नहीं करना चाहता। अभिनेता के इस बयान पर खूब बवाल हुआ था और साउथ बनाम बॉलीवुड पर बहस शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाकी कलाकारों का रहा ऐसा हाल
'अमर उजाला' के पोल में लोकप्रियता के मामले में अल्लू अर्जन ने पहला, प्रभास ने दूसरा और महेश बाबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी जैसे कई सितारे इस पोल में पीछे रहे। आइए आपको अब पोल का पूरा रिजल्ट दिखाते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें